छत्तीसगढ़ : रेल यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ी, बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना कार्यों के चलते 18 ट्रेनें रद्द, 2 के मार्ग बदले

Spread the love

रायपुर  – छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते रेलवे प्रशासन ने 1 से 9 जून 2025 के बीच 18 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 14 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के इस व्यस्त सीजन में यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने यह निर्णय झलावारा स्टेशन पर कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन और सिंगरौली टाई लाइन की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य के कारण लिया है, जिसे IRCON द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसके चलते नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य में यह व्यवधान जरूरी बताया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें –

18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस: 01 से 07 जून

18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस: 03 से 09 जून

11265 जबलपुर–अम्बिकापुर एक्सप्रेस: 02 से 07 जून

11266 अम्बिकापुर–जबलपुर एक्सप्रेस: 03 से 08 जून

11751/11752 रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस (दोनों दिशाएं): 02 से 07 जून (विभिन्न तिथियाँ)

12535/12536 लखनऊ–रायपुर एक्सप्रेस (दोनों दिशाएं): 02 से 06 जून (विभिन्न तिथियाँ)

22867/22868 दुर्ग–निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (दोनों दिशाएं): 03 से 07 जून

18213/18214 दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस: 01 एवं 02 जून

18205/18206 दुर्ग–नवतनवा एक्सप्रेस: 05 एवं 07 जून

51755/51756 चिरमिरी–अनुपपुर पैसेंजर: 03, 05, 07 जून

61601/61602 कटनी–चिरमिरी पैसेंजर: 02 से 08 जून (विभिन्न तिथियाँ)

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें –

15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस (02–06 जून): नया मार्ग – बरौनी, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया

15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस (02–06 जून): नया मार्ग – गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, बरौनी


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपने ट्रेन स्टेटस की जांच अवश्य कर लें और वैकल्पिक प्रबंध करें।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!