बिलासपुर में फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर घर में घुसकर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर : शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर मोहल्ले के बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर इलाके की है।

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे शेखर गुप्ता जब ऑफिस से लौटे, तो उन्होंने देखा कि कुछ युवक उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे हैं। उन्होंने विरोध किया, जिस पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख शेखर घर के अंदर चले गए, लेकिन नशे में धुत आरोपी उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए और हमला कर दिया।

पिता को भी बनाया निशाना

शेखर को पिटते देख उनके पिता अशोक गुप्ता बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। पड़ोसियों की मदद से दोनों को हमलावरों से बचाया गया और तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सिटी कोतवाली टीआई को सिम्स भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि हमले में शामिल शुभम सोनी, राहुल गुप्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पत्रकार सुरक्षा को लेकर फिर उठा सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और पत्रकार संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!