आंधी-तूफान में जान जोखिम में न डालें: इन जरूरी सावधानियों से रखें खुद को सुरक्षित

Spread the love

इंदौर – 22 मई की रात दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से घरों, वाहनों और राहगीरों को भारी नुकसान पहुंचा।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे आपात मौसम में सतर्कता और सजगता ही जान बचा सकती है। नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करके आप खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

क्या करें:

यदि आप बाइक या स्कूटर से सफर कर रहे हैं तो तुरंत किसी मजबूत छत वाले सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।

चेहरे को रुमाल या कपड़े से ढक लें ताकि धूल और मिट्टी से बचाव हो सके।

हेलमेट पहने हैं तो उसे बिल्कुल न उतारें, यह आपके सिर को चोट से बचा सकता है।

खुले स्थानों में सुरक्षित दूरी पर रुकें, जहां पेड़ या खंभे गिरने का खतरा न हो।

क्या न करें:

पेड़, बिजली के खंभों या अस्थायी ढांचों के नीचे खड़े न हों – ये आंधी में गिर सकते हैं।

खुले मैदान में खड़े रहना भी खतरनाक हो सकता है – बिजली गिरने की संभावना बनी रहती है।

इस मौसम में गैर-जरूरी यात्रा से बचें, विशेषकर यदि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हो।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं आम हैं, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम की सूचना मिलने पर घर से बाहर निकलने से बचें और आपदा प्रबंधन अथवा मौसम विभाग द्वारा जारी सलाहों का पालन करें।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!