ट्रक हादसे के 14 घंटे बाद भी नहीं हटाया जा सका वाहन, बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित, दरभा घाटी में चावल से भरी ट्रक पलटी, चालक व मजदूर सुरक्षित

Spread the love

जगदलपुर से सुकमा की ओर जा रही चावल से भरी एक ट्रक देर रात दरभा घाटी में पलट गई। हादसे के समय ट्रक में चालक के साथ दो मजदूर भी मौजूद थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ट्रक पलटने की घटना रात 12 से 1 बजे के बीच दरभा मोड़ पर हुई, जब चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया, जिससे मार्ग बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रात अधिक होने की वजह से तत्काल ट्रक को खाली नहीं किया जा सका। सुबह दूसरे ट्रक की मदद से चावल को निकाला गया, जिसके बाद ट्रक हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, घटना के 14 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रक नहीं हटाया जा सका, जिससे बड़े वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही ट्रक हटाने का आश्वासन दिया है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!