राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा: पुंछ में स्कूल का दौरा, घायल नागरिकों से की मुलाकात

Spread the love

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने पुंछ जिले के एक स्कूल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और जीवन से जुड़ी जानकारियां लीं और उनका उत्साहवर्धन किया।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक स्थानीय अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

राहुल गांधी का यह दौरा न केवल सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक रहा, बल्कि उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों के साथ एकजुटता भी प्रकट की।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!