बिलासपुर : सांसदों की रेलवे को दो टूक अमृत योजना में पारदर्शिता और ट्रेनों की नियमितता सुनिश्चित करें

Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर के सभागार में क्षेत्रीय सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलासपुर के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए।

सांसदों ने उठाए ट्रेनों की अनियमितता और सुविधाओं के मुद्दे

बैठक के दौरान सांसदों ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर खुलकर सवाल उठाए। ट्रेनों की साफ-सफाई, लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, और ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत हो रहे कार्यों में पारदर्शिता की मांग प्रमुख रही। सांसदों ने शिकायत की कि रेलवे यह स्पष्ट नहीं करता कि किस स्टेशन पर कौन-से काम हो रहे हैं और उनकी निगरानी कौन कर रहा है।

रेलवे की उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन, GM ने दिया आश्वासन

रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता अभियान, वाई-फाई, सुरक्षा उपायों और अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की। GM ने सांसदों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कोरबा सांसद ने लगाई सेवाओं पर फटकार

बैठक के बाद कोरबा सांसद डॉ. ज्योत्सना महंत ने प्रेस वार्ता में रेलवे की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मालगाड़ियों का संचालन नियमित हो रहा है, जबकि यात्री गाड़ियां अक्सर रद्द कर दी जाती हैं। उन्होंने कोरबा को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए रेल सेवाएं बढ़ाने की मांग की और अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन ट्रेन संचालन की आवश्यकता जताई।

बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने उठाए क्षेत्रीय मुद्दे

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, बुधवारी बाजार के दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था, स्टेशन की सड़क और पार्किंग सुधार, और छोटे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने रेल नीर प्लांट के शीघ्र संचालन, मरीमाई मंदिर तालाब के संरक्षण और स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने की बात भी रखी।

सांसद साहू ने रेलवे द्वारा सांसदों को समय पर जवाब न देने पर भी कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह गंभीर विषय है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!