दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में शोक की लहर

Spread the love

पहली घटना: तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में सिंघीझाप-धुंआपहरी जंगल में तेज रफ्तार ट्रेलर के पेड़ से टकराने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेतराम कश्यप के रूप में हुई है, जो बिलासपुर निवासी था और ट्रेलर चलाने का काम करता था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नेतराम के भाई नीलकंठ कश्यप को अनिल साहू ने हादसे की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचने पर नीलकंठ ने देखा कि ट्रेलर का डाला और केबिन पेड़ से टकराकर अलग हो गया था। संभवतः ट्रेलर की तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से केबिन में दबने से नेतराम की मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना: बाइक खंभे से टकराई, 35 वर्षीय युवक की जान गई कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाटी निवासी जीवा एक्का (35) 15 फरवरी की रात 8 बजे मोटरसाइकिल से ठाकुरपोड़ी के लिए निकला था। ठाकुरपोड़ी गोठान के पास एक मोड़ पर उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीमेंट के खंभे से टकरा गई।

परिजन जब रात भर उसके घर न लौटने पर तलाश में निकले, तो सुबह 7 बजे जीवा एक्का का शव दुर्घटनास्थल पर मिला। कापू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों हादसों से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!