महिला डॉक्टर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Spread the love

राजनांदगांव । मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में पदस्थ एक महिला चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला चिकित्सक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने घर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक दीपमाला सिंह ठाकुर (33 वर्ष) पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर निवासी राजनांदगांव 24 मई को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी, तभी मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

जिसके बाद लगभग आधे घंटे में राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। देर रात लगभग 1 बजे के आसपास उनकी अस्पताल में मौत हो गई। वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ थीं।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!