बिलासपुर : रेलवे अफसर द्वारा नर्स से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स है, जो रेलवे स्टेशन स्थित इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में तैनात थी। यह यूनिट रेलवे और अस्पताल के संयुक्त संचालन में चल रही है, जिसकी निगरानी फिरतू राम पटेल द्वारा की जा रही थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अफसर ने 17 मई को उसे पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया था। रेलवे विभाग में उच्च पद पर होने के चलते नर्स ने उनकी बात पर भरोसा किया और सरकंडा के गणेश वैली स्थित उनके निवास पर पहुंची। लेकिन वहां अन्य कोई नहीं था। अकेली पाकर आरोपी ने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता सदमे और डर के कारण करीब 10 दिनों तक चुप रही और काम पर भी नहीं गई। जब परिजनों ने उसकी मानसिक स्थिति को लेकर पूछताछ की, तब उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से विवाहित है, लेकिन पत्नी से चल रहे विवाद के कारण वह अकेला रह रहा था। पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन भी दायर किया है।

पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुट गई है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!