पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज था पति, बेरहमी से पीटकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

जशपुरनगर। जिले के तुमला थाना क्षेत्र के गंझियाडीह गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर लिया।

घटना का विवरण:
मामला 16 फरवरी का है, जब कोल्हेंझरिया निवासी विलियम लकड़ा ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी साली अलका एक्का की उसके पति प्रताप एक्का ने हत्या कर दी है। घटना के दिन सुबह प्रताप के पिता सुखन एक्का ने विलियम को बताया कि अलका बिना बताए घर से चली गई थी और 10 दिन बाद लौटी, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इस पर विलियम लकड़ा अपने साढ़ू प्रताप एक्का को समझाने के लिए गंझियाडीह पहुंचा।

समझाइश के दौरान ही प्रताप एक्का गुस्से में आ गया और अलका से मारपीट करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। स्थिति बिगड़ती देख विलियम वहां से लौट आया। कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि प्रताप ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

हत्या का तरीका और पुलिस कार्रवाई:
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पाया कि अलका एक्का का शव जमीन पर पड़ा था। प्रताप एक्का ने पुलिस पूछताछ में हत्या करना कबूल किया और बताया कि पत्नी के बार-बार बिना बताए घर छोड़कर जाने से वह नाराज था। गुस्से में उसने हाथ, मुक्कों और बांस के डंडे से पीट-पीटकर तथा दीवार में पटककर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी प्रताप एक्का के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका:
मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक हीरा यादव, सूचित खाखा व महिला आरक्षक सरोजनी खलखो की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!