5 जून 2025 का पंचांग एवं राशिफल : ग्रहों की चाल से जानें दिन की शुभता और उपाय

Spread the love

मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं या विरोधियों से तनाव हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

उपाय: सुबह गाय को भोजन खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि
संतान से सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यस्थल पर नरम स्वर में बात करें।

उपाय: सुबह बंदरों को केले खिलाएं और किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का जाप करें।

मिथुन राशि
व्यवसाय में उन्नति होगी और किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं फलदायी होंगी।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। किसी छोटी बच्ची को खीर या मीठे चावल खिलाएं।

कर्क राशि
महत्वाकांक्षाएं पूरी होने के योग हैं। धन, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

उपाय: सुबह किसी गरीब को चावल या आटा दान करें। सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
बुद्धि और कौशल से कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा या किसी मित्र/रिश्तेदार से मुलाकात सुखद रहेगी।

उपाय: सुबह गाय को आटे की रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि
पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व पूरे होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

तुला राशि
जीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी तनाव हो सकता है। बुद्धि से कार्य बनेंगे।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और गाय को चार रोटी व गुड़ खिलाएं। सूर्य को जल अर्पित करें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
गलत निर्णय से धन हानि की आशंका है। रिश्तों में निकटता आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिन शुभ है।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें, किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि
निजी संबंध मजबूत होंगे, लेकिन पारिवारिक तनाव संभव है। रिश्तों में निकटता आएगी। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर निर्णय लें।

उपाय: सुबह गाय को छह केले खिलाएं, सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें और किसी घायल कुत्ते को भोजन देकर उपचार कराएं।

कुंभ राशि
रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन अनावश्यक तनाव से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें, सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें और शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

मीन राशि
व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य फलदायी होंगे। सांस्कृतिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: सुबह गाय या कुत्ते को भोजन खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!