Aaj Ka Rashifal: 6 जून को होगा इन 5 राशियों को छप्परफाड़ लाभ, पढ़ें निर्जला एकादशी के दिन का राशिफल

Spread the love

मेष राशि

घर में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।

उपाय: सुबह शुक्र देव के बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी घायल कुत्ते को भोजन दें और उसका उपचार कराएं।

वृषभ राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और निजी कार्यों के लिए दिन शुभ है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें और शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

मिथुन राशि

बहुप्रतीक्षित कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। किसी छोटी बच्ची को खीर या मीठे चावल खिलाएं।

कर्क राशि

लेन-देन में सावधानी बरतें। बुद्धि और कौशल से किए गए कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: सुबह किसी गरीब को दूध या आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

सिंह राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

उपाय: सुबह कुत्तों को भोजन दें और बंदरों को केले या गुड़-चने खिलाएं।

कन्या राशि

रचनात्मक प्रयास फलदायी होंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला राशि

धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में मेहनत अधिक होगी, लेकिन लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे।

उपाय: सुबह किसी गरीब को आटा या चावल दान करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक जोखिम से बचें। बुद्धि और कौशल से कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिन शुभ है।

उपाय: सुबह बंदरों को केले या गुड़-चने खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

संतान से सुखद समाचार मिलेगा। महत्वाकांक्षाएँ पूरी होंगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

मकर राशि

शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंता रह सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी।

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें। शाम को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

संतान के दायित्व पूरे होंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें। शाम को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

पिता का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंता रह सकती है।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और किसी कुत्ते को रोटी दें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!