छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार की तैयारियां तेज, 13 से 15 जून के बीच हो सकता है शपथ ग्रहण

Spread the love

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, जून महीने के मध्य तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव है, और 13 से 15 जून के बीच शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि इस बार हरियाणा मॉडल के आधार पर छत्तीसगढ़ में 13 मंत्रियों वाली कैबिनेट का गठन किया जा सकता है। हालांकि, मौजूदा परिस्थिति में यदि चार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, तो एक मौजूदा मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना तय माना जा रहा है। इस संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

इन चेहरों को मिल सकती है जगह

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों में सबसे प्रमुख नाम पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का है। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र से लता उसेंडी, दुर्ग से गजेंद्र यादव, और उत्कल समाज के प्रतिनिधि के रूप में रायपुर से पुरंदर मिश्रा का नाम चर्चा में है।

लता उसेंडी, वर्तमान में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और पहले भी मंत्री पद की दौड़ में रही हैं।

गजेंद्र यादव, पहली बार विधायक बने हैं और दुर्ग संभाग से प्रतिनिधित्व देने की मांग पर उन्हें मौका मिल सकता है।

वहीं पुरंदर मिश्रा को सामाजिक संतुलन और उत्कल समाज के प्रतिनिधि के रूप में मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है।

कौन होगा बाहर

अगर चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाती है, तो एक मौजूदा मंत्री को हटाया जाना तय है। सूत्रों का कहना है कि यह चेहरा सरगुजा संभाग से हो सकता है, जिससे बस्तर को अधिक प्रतिनिधित्व मिल सके। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री व पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करेगा।

राज्यपाल की वापसी के बाद संभव है शपथ

13 जून को राज्यपाल के रायपुर लौटने की संभावना है, जिसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। फिलहाल कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा खेमे में हलचल तेज है और सभी संभावित चेहरे दिल्ली व रायपुर के बीच सक्रिय रूप से संपर्क बनाए हुए हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!