बकरीद पर गम में बदला खुशियों का माहौल, तखतपुर में युवक ने की आत्महत्या

Spread the love

बिलासपुर – जिले के तखतपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ बकरीद के दिन वार्ड क्रमांक 1, चूलघट रोड निवासी सलीम खान उर्फ मंझला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दुखद हादसे के बाद त्योहार की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गईं।

जानकारी के अनुसार, 6 जून को सलीम खान, जो ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर के रूप में कार्यरत था, डिलीवरी के लिए बिलासपुर गया था। काम निपटाने के बाद वह अचानक लापता हो गया। देर रात तक वाहन चालक ने उसका इंतजार किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।

अगली सुबह लिदरी ठाकुर ढाबा के पास स्थित एक शेड में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों के अनुसार मंझला मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी अचानक मौत से मोहल्ले में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। पुलिस पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक स्थितियों की भी जांच कर रही है।

विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!