8 जून 2025 राशिफल : रविवार को किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे रखनी होगी सावधानी? जानिए ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

Spread the love

मेष राशि- आनंदमय जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- प्रेम का साथ है। संतान का साथ है। अगर आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी का साथ है। बड़े ही प्रेमपूर्वक आप जीवन गुजार रहे हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। बस सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करिएगा। तांबें की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। थोड़ा गृह कलह के संकेत हैं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है और राजनीतिक लाभ मिलने के या सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। बस किसी भी तरीके की सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करिए। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। पिता से अनबन थोड़ी सी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से थोड़ी सी अनबन हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें। तांबें की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कहीं रुपया, पैसा फंसा हुआ है निकालने की कोशिश करें निकल जाएगा। आय के कुछ नवीन स्तोत्र भी बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

मकर राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!