रायगढ़ : अज्ञात बदमाशों ने फिर किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, शहर में आक्रोश

Spread the love



रायगढ़, चक्रधर नगर।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर एक बार फिर शहर में तनाव का माहौल बन गया है। चक्रधर नगर थाना चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मिट्टी फेंककर अपमानजनक कृत्य किया। इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व प्रतिमा पर जूते की माला पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था, और अब यह घटना दोहराए जाने से आक्रोश और गहरा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना स्थल पर नगर पुलिस अधीक्षक समेत चक्रधर नगर थाना प्रभारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और सभी ने एक सुर में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!