सुकमा में नक्सली हमले में ASP आकाश राव शहीद, SDOP समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

सुकमा, छत्तीसगढ़।
राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कोंटा थाना क्षेत्र के डोंडरा गांव के पास नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। इस हमले में SDOP सोनल ग्वाला समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पहले पोकलेन में लगाई आग, फिर किया IED ब्लास्ट

माओवादियों ने पहले एक खदान में काम कर रही पोकलेन मशीन को आग के हवाले किया। सूचना मिलने पर ASP आकाश राव अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। जैसे ही उनकी टीम डोंडरा पहुंची, नक्सलियों ने सुनियोजित तरीके से IED विस्फोट कर दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि ASP की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कर्तव्यनिष्ठ अफसर ने दी शहादत

विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश राव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। आकाश राव अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते थे और उन्होंने देश सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

अन्य अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल

SDOP सोनल ग्वाला को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी (TI) समेत दो अन्य जवान भी घायल हैं।

सभी को एयरलिफ्ट कर उच्चस्तरीय इलाज के लिए भेजा जा रहा है।


नक्सल विरोधी अभियान में 7 माओवादी ढेर

यह हमला उस समय हुआ है जब बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों का संयुक्त नक्सल-विरोधी अभियान जारी है। 5 से 7 जून के बीच हुई मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेता सुधाकर और भास्कर सहित कुल 7 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह अभियान नक्सल नेटवर्क पर करारी चोट है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!