बिलासपुर केंद्रीय जेल से फिल्मी अंदाज में बंदी फरार, देर रात पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बिलासपुर ।
केंद्रीय जेल बिलासपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब चोरी के आरोप में बंद एक कैदी ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए जेल की 22 फीट ऊंची कांटेदार दीवार फांदकर फरार होने की हिम्मत दिखाई।

फरार बंदी की पहचान राजा गौड़ उर्फ उत्तम उर्फ फैसल खान गौड़ के रूप में हुई है, जिसे 3 जून को मनसुख तिरंगा चौक क्षेत्र से चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, 8 जून की शाम को वह जेल परिसर में टहलते हुए एक छोटे पोर्च के सहारे दीवार पर चढ़ गया और कांटेदार तारों को पार करते हुए बाहर कूद गया। यह पूरी घटना जेल स्टाफ की मौजूदगी में हुई, लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने में नाकाम रहे।

बंदी की फरारी से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और जिले भर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर रात तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद पुलिस को सफलता मिली और फरार बंदी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने जेल प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!