बसना में सड़क हादसा : लापरवाही से खड़े हाईवा से टकराई 407, चालक की मौके पर मौत

Spread the love

बसना, 10 जून 2025 : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम बरबसपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे लापरवाही से खड़े एक अज्ञात हाईवा वाहन से टकरा जाने के कारण 407 वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्ग जिले के इंदिरा नगर, सुपेला निवासी मनीष श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह 9 जून की रात लगभग 10 बजे अपने साथी जितेंद्र वर्मा के साथ वाहन क्रमांक CG 07 CA 7058 में रेलवे का सामान भरकर कोहका (भिलाई) से बरपाली (ओडिशा) के लिए रवाना हुआ था। वाहन का संचालन जितेंद्र वर्मा कर रहे थे।

10 जून की सुबह लगभग 3:30 बजे जब उनका वाहन बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात हाईवा वाहन बिना किसी संकेतक के सड़क किनारे लापरवाही से खड़ा था। तेज रफ्तार में होने के कारण 407 वाहन पीछे से हाईवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक जितेंद्र वर्मा को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, अज्ञात हाईवा चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हाईवा वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी हुई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!