बालोद में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

Spread the love

बालोद, 10 जून 2025 : जिले के राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमकसा के पास एक हृदयविदारक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब चारों मजदूर रेलवे ट्रैक पर पैदल सफर कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले थे और बालोद में मजदूरी करने आए थे। काम समाप्त होने के बाद वे झारखंड लौटने के लिए रेल मार्ग से पैदल जा रहे थे। एएसपी के अनुसार, रास्ते में थकान के कारण सभी मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए थे। सुबह के समय जब ट्रेन आ रही थी, तब एक युवक ने अन्य साथियों को आवाज लगाई। इस पर दो युवक समय रहते ट्रैक से हट गए, लेकिन दो मजदूर उठ नहीं पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही झारखंड में उनके परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये मजदूर बालोद में कहां और किसके अधीन काम कर रहे थे।

इस दुखद घटना ने मजदूरों की असुरक्षित परिस्थितियों और लंबे सफर में सुरक्षा की अनदेखी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!