सुकमा में नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, पुलिस बल को गहरा आघात

Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक अत्यंत ही दुःखद समाचार सामने आया है। कोंटा डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री आकाश राव गिरीपुंजे नक्सलियों द्वारा किए गए एक कायराना आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब वे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक अभियान पर निकले थे। नक्सलियों ने सुनियोजित तरीके से घात लगाकर इस विस्फोट को अंजाम दिया, जिसमें एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

श्री गिरीपुंजे एक जांबाज़ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने आदिवासी बहुल और अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा करते हुए हमेशा अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखा। उनकी शहादत केवल छत्तीसगढ़ पुलिस बल ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहे और नक्सल विरोधी अभियानों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

इस दुःखद घटना पर समस्त पुलिस महकमे एवं जनसामान्य में शोक की लहर है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस गहरे दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों को संबल एवं धैर्य प्रदान करें।

श्री आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत को यह राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। उनके बलिदान को नमन।
ओम् शांति।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!