बालोद के किसान की किस्मत का बड़ा धमाका: Dream11 में 39 रुपए लगाकर जीते 4 करोड़ रुपये

Spread the love



बालोद, छत्तीसगढ़।
बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली निवासी किसान कीर्तन कुमार साहू की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि वह सीधे करोड़पति बन गए। कीर्तन ने महज 39 रुपये की भागीदारी से Dream11 पर आईपीएल 2025 के सेमीफाइनल मैच में 4 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इस जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।

दो साल की मेहनत ने दिलाया करोड़ों का इनाम
कीर्तन साहू ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से Dream11 पर टीम बनाकर खेल रहे थे। आईपीएल 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में उन्होंने जो टीम बनाई, वह परफेक्ट साबित हुई और उन्हें पहला स्थान मिला।

कीर्तन कहते हैं, “मैच के दौरान मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं जीत के इतने करीब हूं। जब अगली सुबह मोबाइल चेक किया, तो देखा कि मैं 4 करोड़ रुपये जीत चुका हूं। पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन कंपनी की ओर से कॉल और खाते में राशि ट्रांसफर होते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा।”

खेती करता था, अब व्यापार का सपना
कीर्तन मूल रूप से किसान हैं। वह अब इस राशि से जमीन खरीदना, एक गाड़ी लेना और खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मेरी इच्छा है कि मेरा परिवार आत्मनिर्भर बने और आगे बढ़े। यह मौका मेरी जिंदगी बदलने वाला है। मैं बहुत खुश हूं।”

इस जीत की खबर से न केवल कीर्तन का परिवार, बल्कि पूरा गांव गौरव महसूस कर रहा है। Dream11 जैसे प्लेटफॉर्म पर किस्मत और खेल समझ का सही मेल लोगों की जिंदगी बदल रहा है — कीर्तन साहू इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन चुके हैं।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!