रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) 20 से 22 फरवरी तक बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठंडी का असर फिर से बढ़ सकता है, हालांकि कड़ाके की ठंड का असर नहीं होगा। अचानक से मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
पिछले 24 घंटे में कितना बदला मौसम :- प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। बुधवार को बालोद जिला प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में सामान्य से Knee तापमान :- रायपुर में बुधवार 19 फरवरी को दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज 20 फरवरी को रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है और दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बिलासपुर में भी बढ़ा तापमान :- बिलासपुर में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था।
सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर :- बात करें अगर सरगुजा संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।










