धमतरी : अतिथि प्राध्यापिका ने की आत्महत्या, कॉलेज परिसर में शोक की लहर

Spread the love

धमतरी। जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि प्राध्यापिका डॉ. सुषमा साहू ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही रुद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की।

डॉ. सुषमा साहू मूलतः रायपुर की रहने वाली थीं और गर्मी की छुट्टियों में अपने घर गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि वे 13 जून को वापस धमतरी के कैलाशपति नगर स्थित अपने किराए के निवास में लौटी थीं। लेकिन 14 जून की शाम यह खबर मिली कि उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया है। सूचना मिलने पर उनके परिजनों को बुलाया गया, और पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला गया।

घटना देर शाम की होने के कारण शव को उसी रात पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। अगले दिन रक्तदान एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ इस घटना से बेहद आहत हैं। प्राध्यापक वर्ग का कहना है कि डॉ. सुषमा एक अत्यंत व्यवहार-कुशल, बुद्धिमान और समर्पित शिक्षिका थीं। छात्र-छात्राएं उनकी केमिस्ट्री की कक्षाओं को बहुत पसंद करते थे और उनकी शिक्षण शैली बेहद सराहनीय थी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है और सभी उन्हें याद कर रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!