बिलासपुर में आसमानी कहर : क्रिकेट खेल रहे 11 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, दो घायल

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब झमाझम बारिश के बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस हादसे में 11 वर्षीय बालक अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक स्थित मैदान की है। रविवार दोपहर कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से अभिषेक उसकी चपेट में आ गया। मैदान में मौजूद अन्य बच्चों और लोगों को भी तेज झटका महसूस हुआ।

घटना स्थल पर ही तोड़ा दम
अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास का ही निवासी था। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने की पुष्टि
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, “आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की मौत हुई है, जबकि दो बच्चों को हल्की चोटें आई थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

तीन दिन में दूसरी घटना
यह कोई पहली घटना नहीं है। तीन दिन पहले ही कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। वह सुबह करीब 9 बजे छत पर कपड़े उतार रही थीं, तभी बिजली गिरने से वह झुलस गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रशासन ने की अपील
लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, छत या पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के शुरुआती दौर में बिजली गिरने की घटनाएं आम होती हैं, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Related Posts

खेतों में घुस रहे 200 से ज्यादा लावारिस मवेशी, किसान परेशान; पंचायत ने व्यवस्था के लिए लगाई गुहार

Spread the love

Spread the love    Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर /मस्तूरी । ग्राम पंचायत ऊनी में लावारिस गाय-बैलों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई…

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!