राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप और बस की भिड़ंत, तीन लोग घायल

Spread the love

ग्राम टेका (राजमार्ग-53)। सोमवार सुबह करीब 9 बजे शिवा आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्तियों में एक ग्राम सांकरा का निवासी है, जबकि दो अन्य घायल सेवाईय्या गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!