दर्दनाक हादसा : स्कूल बस की टक्कर से दूधवाले की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

जांजगीर-चांपा।

देवरहा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दूधवाले की जान चली गई। हसदेव पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भादा गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश यादव के रूप में हुई है। वह चांपा से दूध बांटकर रोजाना की तरह गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस काफी तेज रफ्तार में थी और एक मोड़ पर असंतुलित होकर बाइक से टकरा गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!