बिलासपुर की बेटी पूर्वा अग्रवाल ने IAS बनकर रौशन किया छत्तीसगढ़ का नाम, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Spread the love

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
डॉ. अनीता अग्रवाल एवं डॉ. एम.एम. अग्रवाल (डायरेक्टर, टेक्निकल सर्विसेज, छत्तीसगढ़ शासन) की सुपुत्री सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने इस वर्ष IAS परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य विशेषकर बिलासपुर शहर को गौरवान्वित किया है। पूर्वा की प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर में ही हुई थी।

बीते दिन उन्हें राजभवन में राज्यपाल डॉ. रमन डेका द्वारा औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्वा का पूरा परिवार उपस्थित रहा।

सम्मान प्राप्ति के अगले दिन ही पूर्वा अग्रवाल अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचीं। इसके पश्चात उन्होंने निज निवास पर स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया।

डॉ. अनीता अग्रवाल हर वर्ष दोनों बेटियों के नाम से घी का ज्योत कलश जलाकर माता रानी से आशीर्वाद मांगती हैं, और नियमित रूप से परिवार सहित दर्शन हेतु उपस्थित होती हैं। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष की सफलता को देवी चरणों में समर्पित किया गया।

पूर्वा की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। यह उपलब्धि समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक प्रेरणा है।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!