उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर : मैनी नदी में बहे चार लोगों की तलाश जारी, SDRF टीम मौके पर

Spread the love

सीतापुर, सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां मैनी नदी के तेज बहाव में तीन महिलाओं समेत चार लोग बह गए। 20 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

यह दर्दनाक घटना जशपुर सीमा से लगे ढोढ़ागांव के पास गुरुवार शाम को घटी। जानकारी के मुताबिक, ढोढ़ागांव निवासी सोमारी, अंकिता और अंकिता के दो छोटे बच्चे—8 वर्षीय बिनावती और 3 वर्षीय अरसय—खुखड़ी और पुटु लेने नदी पार कर जंगल की ओर गए थे। लौटते समय शाम तक बारिश तेज हो चुकी थी और मैनी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। चारों ने नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में बह गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें आखिरी बार खेत की ओर से नदी में उतरते हुए देखा था। देर शाम घर न लौटने पर परिजनों और गांववालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर से SDRF की टीम को भी रवाना किया गया है, जो राहत कार्य में जुट गई है। नदी में पानी का बहाव अब भी तेज बना हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

मौसम विभाग ने संभाग में आगामी 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। तहसीलदार सीतापुर ने बताया कि चारों की तलाश नदी के दोनों किनारों पर लगातार जारी है और ग्रामीणों को भी सर्च ऑपरेशन में सहयोग के लिए जोड़ा गया है।

स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास जारी हैं।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!