बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया अवैध मतांतरण, पास्टर गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी के रामनगर इलाके में दिशा कॉलेज रोड स्थित शनि मंदिर के पास जबरन मतांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इलाके में मतांतरण की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए 150 से अधिक लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

बजरंग दल के जिला मंत्री बंटी कटरे ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया।

पुलिस ने मामले में मतांतरण कराने के आरोप में पास्टर अमित सिंह, केशव महानंद, दुर्गेश महानंद और महेंद्र महानंद को गिरफ्तार कर सरस्वती नगर थाने ले जाया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पास्टर ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह भी सामने आया है कि इससे पहले नवरात्र पर निकलने वाले पारंपरिक ‘सांग-बाणा’ जुलूस को कुछ लोगों द्वारा रोका गया था और मंदिर में आरती के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई और मतांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!