पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग: बिलासपुर में तीन फर्जी पत्रकारों के खिलाफ FIR, 50 हजार की कर रहे थे मांग

Spread the love

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तीनों पर पहले से भी दर्ज हैं मामले

बिलासपुर : पत्रकारिता की आड़ में धमकाकर जबरन पैसे वसूलने की कोशिश करने वाले तीन कथित पत्रकारों के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई वार्ड नंबर 19 के पार्षद भरत कश्यप की लिखित शिकायत पर की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया कि नीरज शुक्ला उर्फ अनुप शुक्ला, संजीव मिश्रा और जिया उल्ला नामक तीन व्यक्ति उनके ऑफिस में घुसकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगे।

ऑडियो-वीडियो से हुआ खुलासा, पार्षद बोले- लड़की के बहाने ब्लैकमेल की कोशिश

पार्षद भरत कश्यप ने पुलिस को बताया कि तीनों व्यक्ति एक लड़की के साथ संबंध की झूठी कहानी बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके ऑफिस में जब ये लोग पहुंचे, तब उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग की और वीडियो फुटेज भी जुटाए, जो अब सबूत के रूप में पुलिस को सौंपे गए हैं। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज हुई।

BNS की नई धाराओं में केस, आरोपियों की पुरानी हिस्ट्री भी संदिग्ध

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से कुछ लोगों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। नीरज शुक्ला पर पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं और वह खुद को पत्रकार बताकर झूठा पहचान पत्र चलाता है।

जिया उल्ला पहले ही जा चुका है जेल, अब फिर दर्ज हुआ मामला

सूत्रों के अनुसार, जिया उल्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी (IPC 420) के तहत मामला दर्ज था और वह जेल जा चुका है। अब पार्षद को धमकाने के नए मामले में उसका नाम फिर सामने आया है।

स्थानीय पत्रकारों की नाराजगी, बोले- असली पत्रकारों को बदनाम कर रहे ये लोग

घटना के बाद कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी पत्रकारों की वजह से असली पत्रकारों की साख को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे को बदनाम करने वालों पर नकेल कसी जाए।

पुलिस ने की पुष्टि, तीनों आरोपियों पर पार्षद की शिकायत पर FIR दर्ज

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन साहू ने बताया कि पार्षद भरत कश्यप की शिकायत पर तीनों कथित पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है और आगे की जांच जारी हैँ

Related Posts

बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!