पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी

Spread the love

बिलासपुर। शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए पूर्व विधायक की रिश्तेदार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी है। इस सनसनीखेज मामले में सकरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना बुधवार दोपहर लगभग 11:45 बजे की है, जब पूर्व विधायक की पत्नी ऋतु पांडे के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने शैलेश पांडे से बात करने की मांग की। जैसे ही शैलेश पांडे ने फोन उठाया, युवक ने सीधे-सीधे जान से मारने की धमकी दी और कहा, “20 लाख रुपए दो, नहीं तो सहकारिता विभाग की उप पंजीयक मंजू पांडे की बेटी को उठा ले जाऊंगा।”

फोन पर अश्लील भाषा और धमकियों से घबराए बिना, शैलेश पांडे ने तुरंत बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मामले की सूचना दी और तत्पश्चात सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को पूरी घटना से अवगत कराया। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पूर्व विधायक ने इस घटना पर गहरा आश्चर्य जताते हुए कहा कि धमकी देने वाले ने पहले उनकी पत्नी से संपर्क किया और फिर खुद को मंजू पांडे की बेटी को अगवा करने की बात कहकर भ्रम की स्थिति पैदा की। इससे संदेह और भी गहरा हो गया है कि धमकी देने वाला कौन है और उसका मकसद क्या है।

पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है। कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। बिलासपुर की राजनीतिक फिज़ा में इस घटना ने खलबली मचा दी है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और उसे कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Related Posts

टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Spread the love

Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!