रिश्वत लेते पकड़ा गया जेई, निलंबित कर अन्य जिले में अटैच

Spread the love

बिलासपुर। बिजली कनेक्शन से जुड़े काम के एवज में रिश्वत मांगने वाले विद्युत् वितरण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) कृष्ण कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंशन के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कार्यालय में अटैच कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, जूनियर इंजीनियर ने एक आवेदक से बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ₹15,000 की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की, जिसके बाद जाल बिछाया गया। तय समय पर जब पीड़ित रिश्वत की रकम लेकर जेई के पास पहुंचा, तो कृष्ण कुमार गुप्ता अपने निजी वाहन में बैठकर रिश्वत ले रहा था। तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी JE को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला गंभीर होने के चलते उच्चाधिकारियों द्वारा आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Related Posts

कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!