छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में मध्यम से हल्की बारिश देखने को मिली। बलौदा में सर्वाधिक 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सोनाखान में 8 सेमी, तिल्दा में 5 सेमी और माना रायपुर एयरपोर्ट, धरसींवा, बोरई, खरोरा, खैरागढ़ और रायपुर हर में 4-4 सेमी वर्षा दर्ज हुई।

तापमान की बात करें तो बिलासपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के उत्तर भाग में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। साथ ही एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका झारखंड से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश तक फैली है, जिससे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।

चेतावनी और पूर्वानुमान
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज मेघ गर्जना की आशंका जताई गई है। नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में 29 जून को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!