बिलासपुर : अज्ञेयनगर उद्यान में विकास कार्यों की शुरुआत, स्कूलों में हुआ प्रवेशोत्सव

Spread the love

बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार जोन क्रमांक 4 अंतर्गत अज्ञेयनगर उद्यान में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। शनिवार, 28 जून को नगर विधायक अमर अग्रवाल ने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शेड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में उद्यान के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए गए।

इसी क्रम में नगर निगम महापौर पूजा विधानी ने जोन क्रमांक 4 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जोन कमिश्नर को गणेश हेरिटेज के सामने स्थित आईएचएसडीपी आवास के पास से अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

शहर के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
शुक्रवार को शहर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल लाला लाजपत राय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में हुए कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, महेंद्र जैन, गणेश रजक सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे। साथ ही वार्ड पार्षद जय सिंह चंदेल, एस एन तिवारी, ध्रुव कोरी, प्रकाश लाल, नित्यानंद अग्रवाल, बालगोविंद अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव और नीता श्रीवास्तव की भी सहभागिता रही।

Related Posts

बिलासपुर बना योगमय, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कंपनी गार्डन में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ भारत का लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर के कंपनी गार्डन में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में रेड…

बरद्वार बना योगमय: सरपंच ने ग्रामीणों के साथ किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया प्रेरक संदेश

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/कोटा विशेष रिपोर्ट।     विश्व योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले के विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वार में सामूहिक योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!