रायपुर : बूढ़ा तालाब में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

स्वराज की कलम से…..✍🏻

रायपुर के बूढ़ा तालाब में शनिवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालाब के किनारे तैरता हुआ शव सबसे पहले सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यह मामला अवैध संबंधों का हो सकता है, जिसके चलते जन्म के तुरंत बाद नवजात को यहां फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!