रायपुर के बूढ़ा तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, लोगों में आक्रोश

Spread the love

स्वराज जायसवाल ✍️

अवैध संबंधों की आशंका, लोगों ने जताई चिंता — मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के बीचों-बीच स्थित बूढ़ा तालाब से रविवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर के लिए निकले कुछ लोगों ने जब तालाब किनारे नवजात का शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा गया। कुछ लोगों का कहना है कि यह मामला अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है, जिसमें विवाह से बाहर जन्मे नवजात को तालाब में फेंक दिया गया हो। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को किसने और कब तालाब में फेंका।

यह घटना न सिर्फ एक अपराध को उजागर करती है, बल्कि समाज में जागरूकता की कमी और नैतिक मूल्यों के पतन की ओर भी इशारा करती है। लोग इस घटना से आहत हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!