सामाजिक सेवा की मिसाल: भिलाई के मालिक दंपति ने किया देहदान का संकल्प

Spread the love

भिलाई। मानवता की सेवा के लिए भिलाई निवासी मनोज मालिक और उनकी पत्नी कमलेश मलिक ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर देहदान करने का संकल्प लिया। सामाजिक संस्था प्रणाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के बाद दंपति ने राजीव लोचन आयुर्वेदिक कॉलेज, चंदखुरी दुर्ग के नाम अपनी देहदान वसीयत जारी की।

परिवार का सहयोग और समाज के प्रति समर्पण

देहदान की वसीयत में दोनों ने एक-दूसरे के लिए साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर कर अपने भावनात्मक सहयोग को दर्शाया। समाजसेवा से जुड़े मलिक दंपति ने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा अध्ययन के लिए समर्पित होगा, जिससे भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इस पुनीत कार्य में उनकी बेटी वर्षा और निशु पांडे ने भी विशेष भूमिका निभाई।

प्रणाम संस्था का मानव सेवा अभियान

साल 2008 से प्रणाम संस्था द्वारा देहदान और नेत्रदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक संस्था ने 2124 लोगों को देहदान के लिए प्रेरित किया, जिनमें से 229 लोगों के पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को सौंपे जा चुके हैं।

कैसे जुड़ सकते हैं इस अभियान से?

मानवता की इस सेवा से जुड़ने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9479273500 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!