शिवरीनारायण : छत्तीसगढ़ सामाजिक विकास मंच के अध्यक्ष सुनील राय ने जांजगीर-चांपा जिला के नगर पंचायत शिवरीनारायण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल थाईवात को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लल्ला थाईवात और राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष पार्थो चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ सामाजिक विकास मंच के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहयोग पर चर्चा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल थाईवात ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और सामुदायिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।










