कैट रायगढ़ को मिला नया नेतृत्व, किशोर तलरेजा बने अध्यक्ष

Spread the love

रायगढ़ । देश के अग्रणी व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के रायगढ़ चैप्टर को नया नेतृत्व मिल गया है। 30 जून 2025 को संगठन के प्रदेश कार्यालय से जारी अधिसूचना में रायगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नवगठित कार्यकारिणी का गठन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री तथा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर किया गया। यह पुनर्गठन आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन एवं प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। श्री पारवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति आभार जताया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

रायगढ़ कैट की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

संरक्षक: पवन बसंतानी, रामनिवास मोड़ा

प्रदेश उपाध्यक्ष: महेश जेठानी

अध्यक्ष: बंटी किशोर तलरेजा

कार्यकारी अध्यक्ष: सुनील अग्रवाल (वकील)

महामंत्री: रवि सुखेजा

कोषाध्यक्ष: प्रमोद अग्रवाल (श्याम स्टील)

उपाध्यक्ष: संजय रतेरिया (अविनाश ट्रेडर्स), सुरेश रोहड़ा

मंत्री: सत्यराम साहू

युवा कैट (यूथ विंग):

अध्यक्ष: कमलेश मोटवानी

कार्यकारी अध्यक्ष: नितेश शर्मा

महामंत्री: अभिषेक गुप्ता (दिनशा आइसक्रीम)

उपाध्यक्ष: हितेश बत्रा, त्रिलोक आहूजा

मंत्री: प्रकाश मेहनी, विजय खत्री

कैट रायगढ़ की यह नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है।

– कार्यालय प्रभारी, कैट रायगढ़ मंडल

Related Posts

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!