अमलेश्वर में 2 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा: दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर सहित 6 आरोपी दबोचे, एक फरार

Spread the love

दुर्ग अमलेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने बिलासपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रितेश पांडे उर्फ लुटू (26) सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 18 मई को अमलेश्वर के कबीर नगर स्थित मुकेश देवांगन के मकान में सेंधमारी कर 2 लाख से अधिक की चोरी करके फरार हुआ था। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार रायपुर स्थित ससुराल गया हुआ था।

🔍 ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक

घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर अमलेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया। दुर्ग एसीसीयू और स्थानीय पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और टावर डंप की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया। इसके बाद पुलिस टीम बिलासपुर पहुंची और मुख्य आरोपी रितेश पांडे तथा उसके साथी सोहन पटेल को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पूरी वारदात कबूल की।

🛠️ बुलेट बाइक से पहुंचे थे चोरी करने

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रॉड से ताला तोड़कर मकान में घुसने के बाद अलमारी का लॉकर तोड़ा और सोने-चांदी के गहने तथा नगदी चोरी की। वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपी – रितेश, सोहन और लक्की यादव – बुलेट बाइक से पहुंचे थे।

💰 कुल साढ़े 7 लाख का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 7.36 लाख रुपये की चोरी का माल जब्त किया गया है, जिसमें शामिल हैं:

5 तोला सोना (कीमत लगभग ₹3.56 लाख)

466 ग्राम चांदी के जेवर (कीमत ₹2.30 लाख)

चोरी में प्रयुक्त बुलेट बाइक (कीमत ₹1.50 लाख)


चोरी के जेवरात को आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों की मदद से छिपा रखा था।

🚔 आरोपियों को भेजा गया जेल, एक अब भी फरार

सभी गिरफ्तार आरोपियों को चोरी, चोरी का माल छिपाने और खरीदने के आरोप में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक आरोपी लक्की यादव अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

🧾 गिरफ्तार आरोपी

1. रितेश उर्फ लुटू पांडे (26), सरकंडा, बिलासपुर


2. सोहन पटेल (22), टिकरापारा, बिलासपुर


3. सुखनंदन लाल (55), सिरगिट्टी, बिलासपुर


4. विनय पांडे (53), सरकंडा, बिलासपुर


5. रमेश पटेल (29), गांधी चौक, बिलासपुर


6. संतोषी गोस्वामी (45), सिरगिट्टी, बिलासपुर

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!