रायगढ़ जिले में युवक ने ससुराल में की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोरबा निवासी 35 वर्षीय राजेश नाग के रूप में हुई है। आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश नाग की शादी कुछ वर्ष पूर्व कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि राजेश शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण उसकी पत्नी कुछ महीने पहले मायके आकर रहने लगी थी।

करीब एक माह पूर्व राजेश भी पत्नी के पास ससुराल में आकर रहने लगा था। शनिवार की रात उसने घर के म्यार में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को जब सुबह घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं। मामले की विवेचना जारी है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!