डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

बिलासपुर । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर इकाई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। despite भारी वर्षा के बावजूद, शहर के पुराना बस स्टैंड चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।



कार्यक्रम के अंतर्गत हरिहर ऑक्सीजोन के संयोजक भुवन वर्मा के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाटिका और हरिहर ऑक्सीजोन में चंदन के पौधे लगाए गए। साथ ही, देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर अरपा नदी के किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के उद्देश्य से बांस के पौधों का रोपण कर एक सकारात्मक पर्यावरणीय पहल की गई।



इस अवसर पर हेमू नगर के वास्तुविद श्री चंदन गांगुली ने हरिहर ऑक्सीजोन हेतु 100 चंदन पौधे देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व बिलासपुर प्राधिकरण अध्यक्ष एवं शोभा टाह फाउंडेशन के अनिल टाह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एल. सी. मढ़रिया, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के संगठन मंत्री राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव एन. के. वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार निर्मल घोष, श्रीमती शेफाली घोष, श्री मदन मोहन अग्रवाल, सुब्रत बनर्जी, पंकज कुंभज समेत अनेक गणमान्यजन शामिल हुए।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!