फैमिली कोर्ट में वकील और क्लाइंट के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

रायपुर । जिला न्यायालय परिसर स्थित फैमिली कोर्ट में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला वकील और उसकी क्लाइंट के बीच तीखी बहस मारपीट में तब्दील हो गई। यह मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहे एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें फरियादी सुमन ठाकुर की ओर से केस दायर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुमन ठाकुर ने अधिवक्ता लीना अग्रहरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने फीस लेने के बावजूद केस की पैरवी करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

इस दौरान सुमन ठाकुर के साथ मौजूद उनकी मां सावित्री देवी ठाकुर और भाई मुकुंद ठाकुर भी विवाद में शामिल हो गए। मारपीट की पूरी घटना कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अदालत परिसर में मौजूद अन्य वादकारी और अधिवक्ता भी दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही बाधित हो गई।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यायालय प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!