बिलासपुर में कुएं की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

Spread the love

बिलासपुर – बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार के डिपरापारा मोहल्ले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डिपरापारा निवासी दिलीप पटेल अपने घर के पुराने कुएं की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान वह अचानक पानी में डूबने लगा। दिलीप को डूबता देख उसका छोटा भाई दिनेश पटेल भी उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गया। लेकिन दोनों ही भाई बाहर नहीं निकल सके।

आशंका जताई जा रही है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी।

Related Posts

टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Spread the love

Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!