बिलासपुर में सड़क की मांग करना पड़ा भारी, केंद्रीय मंत्री का काफिला रोका – 12 छात्रों पर दर्ज हुआ केस

Spread the love

बिलासपुर जिले के मनियारी नदी पुल पर शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब सड़क मरम्मत की मांग को लेकर युवाओं ने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू का काफिला वहां से गुजर रहा था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। यह विरोध प्रदर्शन छात्रों द्वारा जर्जर सड़क की समस्या को लेकर किया गया था।

प्रदर्शन के चलते मंत्री साहू को अपना कार्यक्रम रद्द कर मौके से वापस लौटना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चक्काजाम कर रहे 12 युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने इन सभी छात्रों के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। बाद में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई को लेकर जहां एक ओर प्रशासनिक सख्ती को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। उनका कहना है कि इलाके की बदहाल सड़क लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!