सिरगिट्टी में राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से वायु प्रदूषण, नागरिकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर । शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र में संचालित राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से फैल रहे वायु प्रदूषण ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फैक्ट्री से उत्सर्जित सूक्ष्म कणों और हानिकारक गैसों ने क्षेत्र की हवा को इतना प्रदूषित कर दिया है कि एलर्जी, अस्थमा और सांस संबंधी रोगों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर स्थिति के मद्देनज़र कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर फैक्ट्री के खिलाफ नियामक कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यह इकाई आवासीय क्षेत्र में संचालित हो रही है, जो आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरा बन चुकी है। नागरिकों ने इसे किसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने की भी मांग की है।

प्रदूषण नियंत्रण उपायों की अनदेखी
नागरिकों का आरोप है कि फैक्ट्री द्वारा पर्यावरणीय मानकों की घोर उपेक्षा की जा रही है। न तो प्रदूषण नियंत्रण के कोई उपाय किए गए हैं और न ही क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, बाहरी राज्यों से श्रमिक लाकर काम कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है।

मैनेजमेंट से संपर्क नहीं
जब नईदुनिया की टीम ने मामले को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की, तो मैनेजर का मोबाइल बंद मिला, जिससे उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

स्थानीय नागरिकों की राय
स्थानीय निवासी अरविंद मिश्रा ने कहा, “पहले से ही इस फैक्ट्री से परेशान हैं, अब इसकी दूसरी इकाई शुरू हो गई है। इससे हालात और बिगड़ेंगे और पलायन की नौबत आ जाएगी। हाईकोर्ट को खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।”

एक अन्य निवासी सोमनाथ पांडेय ने कहा, “फैक्ट्री की वजह से पूरे क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई है। पर्यावरण विभाग को इस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।”

जनआंदोलन की चेतावनी
सिरगिट्टी नवयुवक संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्की दुबे ने कहा, “यदि फैक्ट्री पर्यावरण मानकों का पालन करती है और स्थानीय युवाओं को रोजगार देती है, तो कोई आपत्ति नहीं। लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हम जनआंदोलन के लिए तैयार हैं।”

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!