नया रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की मौत, दोस्त घायल

Spread the love

रायपुर/नया रायपुर: राजधानी के नया रायपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (22 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 4:30 बजे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्य साईं हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, निखिल अपने दोस्त के साथ बाइक से देर रात घूमने निकले थे। दोनों बिना हेलमेट के सवार थे। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते अचानक नियंत्रण बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निखिल को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

मृतक निखिल कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र और बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई गौरव कश्यप बस्तर जनपद पंचायत के सदस्य हैं। इस हादसे की खबर लगते ही परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रायपुर के एसएसपी और मंत्री केदार कश्यप स्वयं दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा, विशेषकर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को लेकर सवाल खड़े करता है। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, वहीं पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारे में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!