ठाणे में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने घरेलू कलह के चलते तीन बेटियों को जहर देकर मार डाला

Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शाहपुर क्षेत्र के असनोली गांव में एक मां ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों को जहर देकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला संध्या संदीप बेरे (27) ने घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते इस दर्दनाक कदम को अंजाम दिया।

घटना 20 जुलाई की है, जब संध्या ने ‘वरन-भात’ (दाल-चावल) में कीटनाशक मिलाकर अपनी पांच, आठ और दस साल की बेटियों को खिला दिया। खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी, उन्हें उल्टियां और चक्कर आने लगे। तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दो बच्चियों को मुंबई और एक को नासिक रेफर किया गया।

मुंबई के अस्पताल में दो बेटियों ने 24 और 25 जुलाई को दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बच्ची की मौत 24 जुलाई को नासिक में हुई।

शुरुआत में मामला दुर्घटनावश मौत का माना गया था, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई, तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला को शनिवार देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि संध्या अपने शराबी पति से अलग रह रही थी और अकेले ही तीनों बच्चियों की परवरिश कर रही थी। मानसिक तनाव और घरेलू समस्याओं से जूझ रही महिला ने कथित तौर पर यह भयावह कदम उठाया।

महिला के ससुराल वालों को पहले से संदेह था कि बेटियों की मौत में संध्या का हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!