जशपुर में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित

Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एनएच-43 पर सुबह करीब 5 बजे सासाराम (बिहार) से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जा रही एक यात्री बस मदनपुर इंजको के पास डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे नियंत्रण खो बैठा। बस पहले सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराई, फिर करीब 200 मीटर तक डिवाइडर को तोड़ते हुए आगे बढ़ती रही।

हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!